News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भारत और नेपाल के राजदूतों से की बातचीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नज़र रख रही है। इस संदर्भ में दिल्ली सरकार लगातार दोनों दूतावासों और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है। मुख्यमंत्री का कहना है कि दिल्लीवासी को संकट की इस घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता दिल्ली के नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र घर वापसी सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने नेपाल में मौजूद दिल्लीवासियों के परिवारजनों से भी अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और सरकार से प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply