डिजिटल पत्रकारिता ने खबरों को अधिक जनसुलभ बनाया: संजय मिश्रा
संजय मिश्रा ने पत्रकारों से अपील की कि वे डिजिटल टूल्स और सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफार्म और एआई ने पत्रकारिता को अधिक तेज़, प्रभावशाली और जनसुलभ बनाया है, लेकिन पत्रकारों को अफवाह और गलत जानकारी से बचना जरूरी है।भदोही के संजय मिश्रा का पत्रकार जगत में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाना छोटे जिलों के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि सही दिशा-निर्देश और तकनीक के सही इस्तेमाल से युवा भी बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकते हैं।इस कार्यशाला में सोशल मीडिया और एआई विशेषज्ञ युवराज आर्य तथा साइबर क्राइम विशेषज्ञ उन्मेष जोशी ने भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। भदोही के संजय मिश्रा का पालघर में मुख्य वक्ता के रूप में मान्यता प्राप्त करना जिले के लिए गर्व की बात है और यह भदोही के नाम को देशभर में रोशन करता है।