अनंत चतुर्थदशी : शहर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज, रिमझिम फुहारों में गाजे बाजे के साथ धूमधाम से विसर्जन
आज अनंत चतुर्थदशी पर सुबह से ही लोगों में गणपति विसर्जन को लेकर जोरदार उत्साह व उमंग देखी गई। इधर मानसूनी बारिश के साथ रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा बन जाने से लोगों का उत्साह और बढ़ गया। गुलाब सागर तक गणपति बप्पा को गाजे बाजे के साथ लाया गया।
शहर की गली मोहल्ले की युवाओं की टोलियां और महिलाएं भी गणपति को विसर्जित करने के लिए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। टे्रक्टर ट्रालियों, बाइक और कई लोग अपने अपने हिसाब से साधन जुटाकर विसर्जन स्थल पर पहुंचे। शहर मेें आज दिन भर गणपति बप्पा मोरया की गूंज गली मोहल्लों में सुनाई देती रही। डीजे की धुनों पर युवाओं, युवतियों और महिलाएं थिरकतीं नजर आई।
अनंत का व्रतोपवास रखा और खोला :
आज के दिन कई लोग अनंत चतुर्थदशी का व्रत रखते है, साथ ही कई लोग अनंत के लिए बड़े भोज का भी आयोजन करते है। लोग अनंत के भोज में शामिल होते है और उत्साह को दुगुना करते है। इससे पहले रात में भव्य भजन संध्या का आयोजन भी यजमानोंं द्वारा किया जाता है।