नैना देवी महोत्सव में फ्री झूला झूलने के लिये कर्मचारियों से मारपीट, चार युवक गिरफ्तार
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो वर्षों से नंदा देवी मेलों में पास की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त कर दी गयी है और प्रशासन की ओर से बड़े झूलों के लिये 50 और छोटे झूलों के लिये 25 रुपये की दर तय की गयी है। इस दर पर सभी लोग आराम से झूले झूल भी रहे हैं, लेकिन कुछ लोग दबंगई दिखाने से भी बाज नहीं आ रहे।
नगर कोतवाल हेमचंद पंत ने बताया कि झूला संचालन कर रहे मालिक की ओर से शिकायत दी जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि महोत्सव का सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे।