News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

अवैध रेत पर‍िवहन करते 13 वाहन जब्त

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर उप संचालक खनिज प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में आरंग क्षेत्र में महानदी किनारे पर स्थित रेत खदानों और आरंग के प्रमुख मार्गों पर खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा के नेतृत्व में रायपुर खनिज विभाग ने रात भर दबिश दी। इस दौरान खनिज विभाग की टीम ने 13 रेत से भरे वाहनों पर कार्रवाई किया है। वाहनों में रेत परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके बाद खनिज विभाग ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान जितेंद्र केशरवानी, जितेंद्र वर्मा और लुकेश वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका न‍िभाई।

Leave a Reply