News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

प्रोजेक्ट मिलन की बड़ी सफलता: परामर्श केंद्र ने 5 बिछड़े दंपत्तियों को मिलाया

जानकारी के अनुसार, ये विवाहित जोड़े अलग-अलग कारणों से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के दौरान समझाइश और परामर्श से सभी दंपत्ति आपसी सहमति से पुनः एक साथ जीवनयापन करने को तैयार हो गए।

कार्यवाही के दौरान महिला उपनिरीक्षक रीता यादव, उषा सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री देवी, महिला आरक्षी कविता, पिंकी और सपना मौजूद रहीं। साथ ही परामर्श समिति के सदस्य डॉ. कृष्णा सिंह, निर्मला राय, सुरेश जायसवाल और कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि प्रोजेक्ट मिलन न केवल परिवारों को जोड़ने का काम कर रहा है बल्कि समाज में सौहार्द और सकारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply