News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

तालाबों के सीमांकन और मुनारा लगाने के साथ राजस्व न्यायालय परिसर का सतत निरीक्षण करें : कलेक्टर

सीमांकन की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी तालाब हैं,उनके सीमांकन के लिए दल बनाएं और सीमांकन कर मुनारा या स्थाई चिन्ह बनाएं।यदि कोई मुनारा को हटाए तो उनके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे राजस्व न्यायालय परिसर का सतत निरीक्षण करें, एजेंटों और दलालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में इसके अलावा धारणाधिकार, प्रधानमंत्री मंत्री किसान सम्मान निधि, अवैध कालोनियों के रिपोर्ट,सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण आदि पर विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर मिशा सिंह,सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत,एडीएम नाथूराम गोड सहित सभी राजस्व अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply