News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

हाईवा की चपेट में आकर छात्रा की मौत, सड़क जाम

सड़क जाम, उठी मुआवजा और हाईवा परिचालन बंद करने की मांग

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 139 को जाम कर दिया। आक्रोशितों की मांग है कि दिन में हाईवा परिचालन पूरी तरह बंद किया जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। परिजनों का कहना है कि चांदनी अत्यंत मेधावी छात्रा थी और पढ़-लिखकर बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती थी। उसकी मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

प्रशासन का मौके पर कैंप, ग्रामीणों को मनाने में जुटे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा सीओ चंद्रप्रकाश, इंस्पेक्टर कुटुंबा, कुटुंबा थाना अध्यक्ष इमरान आलम, अंबा पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैंप कर रहे हैं। अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम जारी है।

Leave a Reply