News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

अधिवक्ता से अभद्रता प्रकरण में बार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

बार संघ के सचिव दीपक रुवाली ने बताया कि जुलाई माह में अधिवक्ता बिष्ट एक शिकायती पत्र लेकर थाना पहुंचे थे, जहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ न केवल अभद्रता की बल्कि सार्वजनिक रूप से अधिवक्ता की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई। उस समय नगर क्षेत्राधिकारी ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, किंतु आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इधर हाल में इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी भेजा गया, परन्तु कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ऐसे में संघ ने पुलिस की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण व निंदनीय बताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान पर यह कुठाराघात है। यदि दस दिन में दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बार संघ आंदोलन की राह पर चलेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Leave a Reply