उड़ीसा से तस्करी करके गांजा लाने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.82 कुंतल गांजा बरामद
पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार काे बताया कि थाना फेस -दाे पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सब्जी मंडी के पास से बीती रात अजय कुमार, नीरज और हिमांशु जाटव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास एक एक आयशर टैंकर में भरकर के छुपा कर लाया जा रहा 1.82 कुंतल गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा की कीमत लाखों रुपए है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त है। ये लोग टैंकर के अंदर गांजा छुपाकर लाते हैं, ताकि किसी को पता न चले। उन्होंने बताया कि इनके गैंग में और कितने लोग शामिल है, इसकी जानकारी की जा रही है।
——-