News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन

शुभारंभ मैच हजारीबाग बनाम चतरा खेला गया। मैच समाप्ति के बाद भोक्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल, शील्ड और पुरुस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

साथ ही सभी को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। खिलाड़ियों को खेल ईमानदारी और मेहनत से खेलना चाहिए। समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उसे उसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से निखारने की जरूरत है। आज ग्रामीण इलाकों के कई खिलाड़ी अपने खेल के बदौलत देश विदेश में नाम रौशन कर रहे हैं। बुलंदियों को छू रहे हैं। मैच में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे, सिमरिया जिलापरिषद सदस्य देवनन्दन साहू, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष छठु सिंह भोक्ता, युवा राजद नेता बिनोद भोक्ता सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply