वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती: विस्तृत आवेदन नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर
आयोग के वरिष्ठ उप सचिव प्रकाश चंद ओझा ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियों को 28 से 31 अगस्त 2025 (रात्रि 11:59 बजे) तक विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। अभ्यर्थी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर विस्तृत आवेदन भर सकते हैं। निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य माना जाएगा और उन्हें भर्ती,चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।