News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

मांदर में अतिवृष्टि से हुई क्षति का सर्वेक्षण, सांसद व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे

सांसद महेश कश्यप ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। शासन द्वारा उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अतिवर्षा से हुई क्षति का आंकलन कराया जा रहा है, और बहुत जल्द प्रभावित परिवारों को मुआवजे की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अन्य सहायता प्रदान करने के लिए पहल किया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के साथ ही सर्वेक्षण टीम के उक्त त्वरित निरीक्षण को सकारात्मक कदम बताया। सर्वेक्षण के दौरान तहसीलदार कैलाश पोयाम सहित राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply