पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दर्ज मामले के आधार पर गठित छापेमारी टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों जैनामोड़ भुचुंगडीह गही निवासी फिरोज अली, मिश्रा साइड निवासी शुभम कुमार दुबे एवं माराफारी थाना क्षेत्र के योगी कॉलोनी निवासी सुजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आराेपिताें के निशानदेही पर पुलिस ने उजला रंग का एक पिकअप वाहन (जेएच09ए एक्स-8932), एक गैस कटर मशीन, चार बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर और लोहे का बिजली का पोल टुकड़ों में 14 पीस बरामद किया गया है। तीनों आराेपिताें को जरीडीह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मंगलवार को जेल भेज दिया।