News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और सफाई कर्मचारियों से की मुलाकात, सुविधाओं का लिया फीडबैक

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात कर सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों से उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। महिलाओं ने सरकार की ओर से किए जा कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने में लगी बहनों का समर्पण और स्वच्छ व स्वस्थ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे सफाई कर्मियों की लगन ‘विकसित उत्तराखंड’ की दिशा में सामूहिक प्रयास का अनुपम उदाहरण है।

Leave a Reply