पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाटों से हटाया अतिक्रमण
नगर कोतवाली पुलिस ने हरकी पैड़ी व आसपास के घाटों पर फूल, प्रसाद, कैन आदि सामान की दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हडकंप मच गया और वे अपना सामान उठाकर ले जाते दिखायी दिए।
इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। पुलिस ने सभी श्रद्धालु एवं व्यापारियों से गंगा घाटों पर अतिक्रमण न करनें और स्वच्छ, व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।