News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग जिले के भिलाई दौरे पर

मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:30 बजे प्रियदर्शनी परिसर सुपेला, भिलाई पहुँचेंगे, जहाँ वे भाजपा के नवीन जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम 12:30 से 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद 2:05 बजे मुख्यमंत्री नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर सुपेला में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहाँ वे 1 घंटे तक रहेंगे। मुख्यमंत्री का दौरा शाम 3:05 बजे समाप्त होगा और वे रायपुर लौटकर 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुँचेंगे।

Leave a Reply