News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

जन्माष्टमी पर्व शास्त्रीय और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया

ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के संस्थापक संरक्षक पंडित शक्तिधर त्रिपाठी (भीम जी) और मंदिर के पुजारी पंडित अखिलेश पांडेय के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण और माता राधिका का अभिषेक किया गया।

घी, दूध, दही, मधु, पंचामृत, गंगाजल और तीर्थ जल से संपन्न इस अभिषेक उपरांत भगवान का सोलह श्रृंगार कर भव्य आरती उतारी गई और विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

पूजन में पूर्व सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यदुनाथ पांडेय विशेष रूप से उपस्थित हुए।

उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के मंगलमय और स्वस्थ जीवन की कामना की।

संध्या में कार्यक्रम का एक भावुक पक्ष सामने आया, जब समिति ने मंदिर के संस्थापकों में से एक और हाल ही में दिवंगत हुए राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर, झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरपर्सन वरीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार और भाजपा प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान सभी ने स्व. रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए शिक्षा निकेतन स्कूल टेल्को के संस्कृत शिक्षक वयोवृद्ध एस. के. पाठक को “राधाकृष्ण विशिष्ट नागरिक सम्मान” से सम्मानित किया गया।

समिति के प्रबंधक डी. डी. त्रिपाठी ने स्वागत संबोधन में कहा कि पिछले 33 वर्षों से यह मंदिर लोककल्याण के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। लेकिन इस बार कार्यक्रम आंखों में आंसू लिए आयोजित किया जा रहा है, क्योंकि मंदिर की पहली ईंट रखने वाले संस्थापक और प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन ने जीवन के सही मूल्य को स्थापित किया और धर्म, अर्थ, कर्म और मोक्ष की परंपरा को आगे बढ़ाया। समिति गर्वपूर्वक उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करती है।

भक्ति रस का माहौल तब और गाढ़ा हो गया जब उत्तर प्रदेश गाजीपुर की सारेगामा फेम गायिका अमृता गौतम ने अपने भक्ति गीतों, पचड़ा, झूमर, कजरी, सोहर और खेलवाना गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वहीं शहर के लोकप्रिय भजन गायक कृष्ण मूर्ति ने “अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो” जैसे गीतों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डूबो दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा वायर प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह, टाटा मोटर्स के एडमिनिस्ट्रेशन हेड मेजर वी. एन. सिंह, टाउन के सीओ रजत सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सुशील सिंह, महामंत्री राजीव रंजन सिंह, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव बिल्डिंग सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय, राष्ट्रीय सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर तिवारी, महिला नेत्री अनिशा सिन्हा, चंदा सिंह राजपूत, रीना सिंह, डॉ. रानी सिंह ठाकुर, मंजू सिंह, चंद्रकांता सिंह, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय, जेडीयू के जिला सचिव कन्हैया ओझा, महावीर मंदिर अखाड़ा समिति खड़ंगाझाड़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जन सेवक परिषद के मानद अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, सेवा भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरविंद दुबे, विश्व हिंदू परिषद के हरेराम ओझा, राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के चिंटू सिंह और कांग्रेस मीडिया सेल प्रमुख राजकुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply