News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

नक्सली मुख्यधारा में लौटें, हम आत्मसमर्पिताें के मामले वापस लेने की प्रक्रिया में हैं – विजय शर्मा

गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आज कहा कि चाहे कोई स्मारक बने या नक्सली कोई आयोजन करें, सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, कि मेरी फिर से यह अपील है कि नक्सली मुख्यधारा में लौटें और शांति के साथ चलें। जो लोग आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होंगे, उनके खिलाफ दर्ज मामलों को हम वापस लेने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो नक्सली शिक्षादूतों या ग्रामीणों की हत्या करते हैं, उनके लिए पुनर्वास का रास्ता हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। यदि वे भविष्य में भी पकड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में उनके केस वापस नहीं लिए जाएंगे।

Leave a Reply