News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

बलिया : बाढ़ में फंसे शहरी इलाके के लोगों को एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बलिया में गंगा, सरयू व टोंस नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ ही रहा है। गंगा का जलस्तर बुधवार को 59.84 मीटर दर्ज किया गया जो मंगलवार के मुकाबले एक सेंटीमीटर अधिक है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि धीमी होने के बावजूद तटवर्ती गावों और शहरी इलाकों में बाढ़ की तबाही जारी है। बीती रात अचानक शहर से सटे उमरगंज में 52 मकानों में रहने वाले 78 परिवारों के 257 लोग फंस गए। उनके घर बाढ़ से पूरी तरह से घिर गए। वे निकल नहीं पा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही एडीएम त्रिभुवन एनडीआरएफ टीम के साथ बुधवार सुबह मोटर बोट से प्रभावित परिवारों तक पहुंचे। एनडीआरएफ टीम ने 110 व्यक्तियों का बचाव किया। सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बाकी लोगों को भी उनके घरों से निकालने का काम जारी है। एडीएम त्रिभुवन ने बताया कि उपजिलाधिकारी तिमराज सिंह को बाढ़ शरणालय को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है।प्रभावित परिवरों को बाढ़ राहत पैकेट भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply