विधायक आवास में झामुमो नेताओं ने दी गुरुजी को श्रद्धांजलि
विधायक गुड़िया, खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा, झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने श्रद्धांजलि दी।
वहीं गुरुजी के निधन की खबर सुनकर जिले के झामुमो कार्यकर्त्ता विधायक सुदीप गुड़िया के आवास के पास जुटे और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अपने शोक संदेश में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा मैं निःशब्द हूं। हमने अपना अभिभावक खो दिया। उन्होंने कहा कि बाबा हमलोग के प्रेरणास्रोत के साथ साथ हमारे आदर्श भी थे। उनका नहीं रहना झारखण्ड के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि गुरुजी ने झारखंड अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी ओर से लड़ी गयी लंबी लड़ाई और संघर्ष की बदौलत अलग राज्य का निर्माण हुआ। झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमदने कहा कि हमने एक पिता तुल्य अभिभावक को खो दिया।
शेकसभा में झामुमो जिला सचिव सुशील पाहन, संगठन सचिव प्रदीप केशरी, सहसचिव मोजीर अंसारी, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, मकसूद अंसारी, अमित बडिंग, राहुल केशरी, तन्नू अंसारी, फूल अहमद, भोलानाथ लाल सहित अन्य मौजूद थे।