News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सिरसा:पुलिस ने कार सवार को अवैध हथियार व कारतूस सहित दबोचा

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली किए एक व्यक्ति गाड़ी में असलाह लेकर रानियां की ओर जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दिया जो कि सामने पुलिस टीम को देखकर रूक गई और चालक ने कार को मोडऩे की कोशिश की।

पुलिस ने शक के आधार पर कार को रूकवा लिया और तलाशी ली तो कार से बंदूक, पिस्तौल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और अवैध असलाह के नेटवर्क के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी रानियां थाना में आम्र्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

उधर, पुलिस ने सिरसा के बस अड्डा क्षेत्र से एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट के इंचार्ज तरसेम सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान अनूप ठकराल के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वापस जाने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से करीब साढ़े 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

Leave a Reply