News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

सारकोट की प्रियंका बनी सबसे कम उम्र की प्रधान

भराडीसैण विधान सभा परिसर से सटे सारकोट गांव के मतदाताओं ने इस बार प्रधान पद की कमान सबसे कम उम्र की प्रियंका नेगी को सौंप दी है। मतगणना प्रियंका अन्य उम्मीदवारों को पछाड कर इस पद पर आसीन हुई है। वह जनपद चमोली की ग्राम पंचायतों में सबसे कम उम्र की प्रधान बनी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श गांव बनाए जाने की घोषणा की है। इसके तहत सारकोट गांव में तमाम विकास के कार्य संचालित हो रहे है। अब इन कार्यों को आगे बढ़ाने की कमान प्रियंका नेगी को मिल गई है।

Leave a Reply