News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

धर्मशाला के कश्मीर हाउस से चलेगा एचपीटीडीसी कार्यालय : बाली

उन्होंने कहा कि कांगड़ा के लिए यह बड़े गर्व की बात है जो कांगड़ा जिला को इतनी बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है जिसे हम पूरा करके रहेंगे। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को विशेष धन्यवाद दिया जो उन्होंने कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अनेकों निर्णय लिए हैं जिसमें कांगड़ा के बनखंडी में विश्व स्तरीय चिड़ियाघर बनाने, नगरोटा में देश का सबसे बड़ा फाउंटेन सहित और कई योजनाएं जल्द बनने जा रही है।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी अब धर्मशाला में बैठकर पूरे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अनेक स्थल हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के गांवों में प्रकृति की भरपूर सौगाते हैं यह सभी गांव अपने आप में पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने नगरोटा बगवां में विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किए जा रहे बाल मेले के कार्यों को लेकर बाल मेला कमेटी के सदस्यों के साथ कार्यों की समीक्षा की और लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर उनके साथ पर्यटन निगम के एमडी राजीव कुमार और एजीएम कैलाश ठाकुर मौजूद रहे। गौर हो कि सुक्खू सरकार ने एचपीटीडीसी के मुख्यालय को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

उधर बाली के इस बयान के बाद कश्मीर हाउस को बंद किये जाने की चर्चाओं पर भी फिलहाल विराम लग गया है।

Leave a Reply