हेरिटेज निगम ने हटाए अस्थाई अतिक्रमण, तीन ट्रक सामान जब्त
हेरिटेज निगम उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को दस्ते ने चांदपोल, संसार चंद्र रोड, एम आई रोड, जौहरी बाजार, घाटगेट, चूलगिरी इलाके में सड़क और बरामदे पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया। इस दौरान निगम दस्ते ने तीन ट्रक सामान जब्त कर 17 हजार रुपए परिवहन शुल्क वसूल किया है।