सोमवार रात तक महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे करीब 3 लाख श्रद्धालु
मंदिर में भीड़ का दबाव सोमवार सुबह एकदम से शुरू हुआ। दोपहर होते-होते करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। वहीं शाम तक यह आंकड़ा 2 लाख श्रद्धालुओं से अधिक हो चुका था। इसके बाद भी भीड़ बनी रही ओर रात तक सैलाब उमड़ता रहा। महाकाल मंदिर क्षेत्र से लेकर हरसिद्धि होकर रामघाट तक श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही सुबह से रात तक बनी रही।
हजारो श्रद्धालुओं ने सोमवार को शिप्रा के रामघाट पर पहुंचकर शिप्रा स्नान किया। भक्तों के अनुसार श्रावण मास में मोक्ष दायिनी शिप्रा में डुबकी लगाना पूण्य का काम है। इधर महाकाल मंदिर के अलावा काल भैरव मंदिर में भी सोमवारको भक्तों की जमकर भीड़ रही। यहां भी भीड़ प्रबंधन में व्यवस्थाएं कम पड़ गई।