News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

झारखंड पान तांती समिति ने मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्रों का किया सम्मान

समारोह में छात्रों को पुष्पगुच्छ, मेडल, बैग, प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, वहीं टॉपर्स को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। मुख्य अतिथि डॉ. जे.एन. दास ने छात्रों को मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। समिति के प्रदेश महासचिव विजय दास ने कहा कि समाज में शिक्षक, डॉक्टर, वकील तो बने हैं, लेकिन अभी तक कोई आईएएस या आईपीएस अधिकारी नहीं बन पाया, अतः छात्र सिविल सेवा को लक्ष्य बनाएं। मैट्रिक में भागीरथी तांती, युवराज तांती, खुशवंत पान, प्रियांशु दास और विशाल मल्लिक तथा इंटर में कृतिका दास, सरीना कुमारी, खुशबु कुमारी पान, डिंपल कुमारी पान, प्रिया मलिक और माधुरी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शंकर पान, रवीचंद्र पान, पृथ्वीराज बांकुड़ा, निर्मल चंद्र भक्ति, इस्माइल सिंह दास, राहुल दास, डॉ. अशोक कुमार, बिमल केशरी और दुर्योधन पान समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply