संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने बचाव टीमों के साथ की मॉकड्रिल
संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने बचाव टीमों के साथ की मॉकड्रिल
जालौन, 26 जून (हि.स.)। जालौन में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड पर है। NDRF, SDRF, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मॉक ड्रिल यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में की गई। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों का अभ्यास करना था।
बता दें कि गुरुवार को यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में मॉक ड्रिल किया गया। एनडीआरएफ एसडीआरएफ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भाग लिया। बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। जिले में संभावित बाढ़ को लेकर 27 बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है।
जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की हैं। 2024 में जालौन की 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आए थे। जिला प्रशासन ने इस वर्ष बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अधिक तैयारियां की हैं। मॉक ड्रिल से जिला प्रशासन की तैयारियों का अभ्यास होता है। बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में सुधार होता है।
अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कालपी तहसील क्षेत्र के यमुना नदी में की गई मॉक ड्रिल से जिला प्रशासन की तैयारियों का अभ्यास हुआ और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।