News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश

झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश

रांची, 22 जून (हि.स.)। झारखंड में अब तक सबसे अधिक लातेहार जिले में मानसून की बारिश हुई है। लातेहार में अब तक सामान्य से 347 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां एक से 21 जून तक 380.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी है।

विभाग के अनुसार राजधानी रांची में सामान्य से 291 प्रतिशत अधिक, सरायकेला-खरसावां में सामान्य से 216 प्रतिशत अधिक, लोहरदगा में 261, खूंटी में 133, गुमल में 145, चतरा में 118, पूर्वी सिंहभूम में 106, पलामू में 231, रामगढ़ में 190, पश्चिमी सिंहभूम में 133, सिमडेगा में 154 मिमी अधिक बारिश दर्ज की गई।

वहीं इस दौरान झारखंड में औसत सामान्य से 126 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न इलाकों में 25 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और गर्जन के साथ कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के बड़कागांव में 85 मिमी रिकॉर्ड की गई।

वहीं रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 26, 29.8,28.6, 29.1 और चाईबासा में तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

—————

Leave a Reply