News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

संभागायुक्त ने कलेक्टर परिसर और तहसील के विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण

संभागायुक्त ने कलेक्टर परिसर और तहसील के विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण

रायपुर, 19 जून (हि.स.)। संभागायुक्त महादेव कावरे ने गुरुवार को कलेक्टर परिसर, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) और तहसील के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने वित्त शाखा, खनिज शाखा, नजूल शाखा, आबकारी, स्वच्छ भारत मिशन, खनिज न्यास शाखा सहित अन्य कार्यालयों में पहुँचकर कैश बुक, अभिलेख पास बुक, रजिस्टर, राजस्व प्रकरणों और कार्यालयीन कार्यों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

—————

Leave a Reply