News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

निबंध, चित्रकला में बताया अहिल्याबाई का जीवन

निबंध, चित्रकला में बताया अहिल्याबाई का जीवन

गुना, 27 मई (हि.स.)।लोकमाता अहिल्याबाई की ३००वीं जयंती उत्सव पर शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अहिल्याबाई के जीवन पर निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के लगभग ५० विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। भाषण में प्रथम स्थान मनीष ओझा द्वितीय स्थान नीलू गोस्वामी एवं तृतीय स्थान हर्षिता सिंह ने प्राप्त किया।

चित्रकला में प्रथम स्थान पूजा सिंह द्वितीय स्थान सुरभि चंदेल ,साक्षी सिकरवार एवं तृतीय स्थान उमा ओझा का रहा । निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रचना पटेल द्वितीय स्थान प्रखर ब्रह्म भट्ट एवं मोनिका कुशवाहा ,तृतीय स्थान यशवंत नंदा एवं दीपू मीणा का रहा।

महाविद्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की ३०० वी जयंती के उपलक्ष में एक माह से निरंतर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए ।

कार्यक्रम का आयोजन इतिहास की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सोनू जैन अर्थशास्त्र की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सोनिया गोयल एवं हिंदी की प्राध्यापक डॉक्टर सरला श्रीवास्तव की टीम के द्वारा किया गया ।

—————

Leave a Reply