News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ःसेना के सम्मान में नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

राजगढ़ःसेना के सम्मान में नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

राजगढ़,27 मई (हि.स.)। ब्यावरा के समीपस्थ ग्राम मलावर में मंगलवार को आपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में नागरिक मंच ने तिरंगा यात्रा निकाली, जो मलावर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सत्कार किया। यात्रा में बड़ी तादाद में लोग शामिल रहे, जो हाथ में तिरंगा लेकर गांव के प्रमुख चैराहों पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

यात्रा के प्रभारी दिनेश मीणा ने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर से भारत सरकार ने आतंकवादियों के ठिकानों पर कार्रवाई की साथ ही उन्होंने भारतीय सेना के वीर जवानों पर गर्व व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा के जिला सहप्रभारी इंदरसिंह लववंशी समेत बड़ी तादाद में आसपास के ग्रामीण शामिल रहे।

—————

Leave a Reply