News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

(अपडेट) गाजियाबाद में सिपाही की हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

(अपडेट) गाजियाबाद में सिपाही की हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गाजियाबाद, 26 मई (हि.स.)। मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में गौतमबुद्धनगर के सिपाही को गोली मारकर हत्या करने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश कादिर उर्फ उर्फ मेंटर को गिरफ्तार कर लिया।

मसूरी थाना क्षेत्र के नहर गांव में रविवार की आधी रात को एक फरार बदमाश को पकड़ने गई गौतमबुद्ध जिले के थाना फेस-3 की पुलिस टीम पर बदमाशों व ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। ग्रामीणों ने बदमाश को छुड़ा लिया था। हमले में बदमाशों की ओर से चली गोली गौतम बुद्ध नगर में तैनात सिपाही सौरभ की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दोनों जिलों के पुलिस महकमे में हड़कंप मच हुआ है। गांव में पुलिस भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस फरार बदमाशों व आरोपियों की सर गर्मी से तलाश कर रही है।

इस सम्बंध में दरोगा सचिन की ओर से मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह समेत उच्च पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा किया।

—————

Leave a Reply