News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

प्राकृतिक आपदा में मरने वालों के परिजनों से मिले जिला प्रभारी मंत्री, ढांढस बंधाया

प्राकृतिक आपदा में मरने वालों के परिजनों से मिले जिला प्रभारी मंत्री, ढांढस बंधाया

-चार-चार लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की

गाजियाबाद, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण शनिवार को गाजियाबाद पहुंचे और उन्होंने पिछले दूनी पिछले दिनों आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता भेंट की और और उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ितों को प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के लाभ के लिए औपचारिकताएं भी पूर्ण कराई।

21 मई की शाम को आंधी आंधी में रसूलपुर सिकरोडा निवासी उस्मान के पुत्र मुजम्मिल तथा खोड़ा निवासी पानू देवी की मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी और मृतक आश्रितों को चार लाख रुपए की धनराशि और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की घोषणा की थी। साथ ही जिला प्रभारी मंत्री को निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर परिजनों से मिले उनका ढांढस बढ़ाये और उन्हें आर्थिक सहायता व अन्य जानकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए।

इसी क्रम में अरुण नसीम आज सुबह रसूलपुर सिकरोडा

गांव पहुंचे और वहां पर मृतक मुजम्मिल की पत्नी आमिर जहां को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मंत्री ने मृतक की पत्नी आमिर जहां को प्रतिमाह एक हजार रुपये प्रतिमाह विधवा पेंशन के लिए आवेदन, मृतक के 02 बच्चों को बाल सेवा योजना के तहत 2,500 रुपये प्रति बच्चें के अनुसार कुल 5,000 रुपये प्रतिमाह लाभ के लिए आवेदन, कन्याओं की शिक्षा के लिए कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन एवं 30हजार रुपये एक मुश्त धनराशि पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन कराया गया। इसी तरह श्री अरुण खोड़ा में पहुंचे और वहां पर पानो देवी के परिजनों को चार लाख रुपए की हार्दिक सहायता प्रदान की और अन्य जनकाल खिलाड़ी योजनाओं के तहत आवेदन भी कराया

इस मौके पर विधायक मुरादनगर अजीपाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शमंयक गोयल सहित गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर श्री जे.रविन्द्र गौड़, जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

Leave a Reply