News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

लापरवाही बरतने वाले बैंकों के खिलाफ शासन को लिखा जायेगा पत्र : डीएम

लापरवाही बरतने वाले बैंकों के खिलाफ शासन को लिखा जायेगा पत्र : डीएम

जौनपुर, 21 मई (हि.स.)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को बैंकर्स और लोन उपभोक्ताओं की कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।

विशेष रूप से एचडीएफसी और एसबीआई बैंक के लंबित लोन आवेदनों को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले बैंकों के खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत जौनपुर की स्थिति बेहतर है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 557 लोन आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इसमें जौनपुर प्रदेश में पहले स्थान पर है। साथ ही 475 लोन वितरित किए गए हैं, जिसमें भी जिला अव्वल है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन है कि युवाओं को रोजगार से जोड़कर उनका मनोबल बढ़ाया जाए। कुछ प्रतिष्ठित बैंकों की शाखाएं सहयोग नहीं कर रही हैं। ऐसी शाखाओं को चिन्हित किया जा रहा है। लाभार्थियों और बैंकर्स के बीच संवाद स्थापित किया गया है। असहयोग करने वाले बैंकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply