News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

सोनभद्र में आटो पलटा, दो की मोत

सोनभद्र में आटो पलटा, दो की मोत

सोनभद्र, 16 मई (हि.स.)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बैलौडी गांव के पास तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राबर्ट्सगंज से सवारी लेकर ऑटो रामगढ़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही बैलोडी गांव के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार पारस पुत्र किशुन(60) निवासी सरयी, कुमार (40) निवासी करवनिया, कमलाकांत (60) निवासी सरयी, राम आधार (50) निवासी शाहपुर, कमला (50) निवासी बिजवार थाना रायपुर, किरण (8) निवासी विजवार, मंजू (25) निवासी शिवगढ़, विश्वनाथ (60), रामसनेही(60) निवासी शाहपुर, सम्पत देवी (80) निवासी शाहपुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा चतरा ले गयी। जहां विश्वनाथ व सम्पत देवी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों का उपचार किया जा रहा है। पन्नूगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही कर रही है। आटो में तीन लड़कियां भी सवार थीं। वे समाज कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण से साइकिल लेकर आ रही थीं। उनकी साइकिल भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में एक लड़की को मामूली चोट आयी है।

थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि आटो को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply