News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

एमएमसीएच में मनाया गया वर्ल्ड नर्स डे

एमएमसीएच में मनाया गया वर्ल्ड नर्स डे

पलामू, 12 मई (हि.स.)। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को वर्ल्ड नर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर एमएमसीएच के मातृ शिशु स्वास्थ्य यूनिट के प्रशाल में कार्यक्रम हुआ। आधुनिक नर्सिंग के जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद किया गया। केक काटा गया और जन्मदिवस को सेलिब्रेट किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस पर नर्स डे मनाया जाता है। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत नर्सों ने कहा कि आज का दिन उनके लिए खास है। इस दिन से उनकी पहचान बनती है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल को हम याद कर रहे हैं। उनका जन्म 12 मई 1820 को हुआ था।

वे हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपने समय में हाइजिन पेसेंट सेफ्टी को प्राथमिकता दी थी। इसके लिए वे जानी जाती हैं। युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में सैनिकों की जान बचाने के लिए उन्होंने अग्रमी भूमिका निभायी थी। नर्सेज स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ हैं।

नर्सो ने वर्ल्ड नर्सेेज डे को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करने वाले गाइनिंग वार्ड के एचओडी सहित अन्य डाक्टरों का आभार जताया।

मौके पर डॉ सागेन, डा लवली, डा अनन्या, डा शिव, एएनएम चंचला, शीला, नीलम बाखला, प्रतिमा, इंदु, खुशबू, प्रतिभा, रानी, नेहा, आंचल, अनूपा के अलावा बड़ी संख्या नर्स उपस्थित थे।

—————

Leave a Reply