News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बलरामपुर : दसवीं बोर्ड परीक्षा में ब्यूटी गुप्ता ने पूरे जिले में क‍िया टॉप

बलरामपुर : दसवीं बोर्ड परीक्षा में ब्यूटी गुप्ता ने पूरे जिले में क‍िया टॉप

बलरामपुर, 9 मई (हि.स.)। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज ब्लॉक के दसवीं बोर्ड की परीक्षा में सेंट मैरिज स्कूल पुरानडीह की छात्रा ब्यूटी गुप्ता ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले के टॉप टेन की सूची में पहला स्थान प्राप्त की है। ब्यूटी की शानदार सफलता से विद्यालय के साथ साथ माता-पिता का नाम रौशन हुआ है।

विद्यालय के प्रबंधक ने आज शुक्रवार को बताया कि, इस सफलता का सारा श्रेय छात्रों, पालकों व शिक्षकों के अथक परिश्रम को देते हुए यह भी बताया कि यह परिणाम सिर्फ एक दिन का प्रयास नहीं अपितु शिक्षकों और छात्रों की वर्षों की मेहनत का नतीजा है। आगे बताया कि संत मैरिज स्कूल पुरानडीह आगे भी पूरी लगन, मेहनत व ईमानदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सतत प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply