डीएम ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक
डीएम ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक
हरिद्वार, 9 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जल जीवन मिशन की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यरत तीनों कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि वे पेयजल योजनाओं को तीन माह के भीतर पूर्ण करें और संबंधित राजस्व ग्रामों में ‘हर घर जल’ का कार्य त्वरित रूप से प्रारंभ करें।
जिलाधिकारी ने पीएम गति शक्ति पोर्टल पर जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बिछायी गयी पाइप लाइन की केएमएल फाइल योजनावार अपलोड करने का कार्य एक माह के भीतर पूरा करने काे कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अधीक्षण अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान यशबीर मल्ल, अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान विपिन कुमार, अधिशासी अभियन्ता, पेयजल राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता, पीआईयू (अमृत) सीपीएस गंगवार, अधिशासी अभियन्ता, यांत्रिकी शाखा चारू अग्रवाल सहित उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी उपस्थित थेे।
—————