News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

टीएमएच में मोबाइल मेडिकल यूनिट और अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ

टीएमएच में मोबाइल मेडिकल यूनिट और अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ

पश्चिम सिंहभूम, 8 मई (हि.स.)। नोआमुंडी में टाटा स्टील आयरन माइन की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर स्थानीय टीएमएच अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को दो बड़ी पहल की गई।

नोआमुंडी स्थित टाटा स्टील आयरन माइन के शताब्दी समारोह के अवसर पर नोआमुंडी टीएमएच में अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट (बस) और उन्नत 128 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर नोआमुंडी ओएमक्यू के महाप्रबंधक अतुल कुमार भटनागर, मजदूर यूनियन के महासचिव संजय कुमार दास, अध्यक्ष अनुज कुमार सुंडी तथा अस्पताल के सीएमओ डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इन सेवाओं का शुभारंभ किया।

मोबाइल मेडिकल यूनिट में रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया जांच और ऑक्सीजन की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए स्वचालित लिफ्ट, आरामदायक मिनी वर्क स्टेशन, शौचालय और फोल्डिंग शेड भी बस में शामिल हैं। यह यूनिट ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में सहायक होगी।

साथ ही, 128 स्लाइस वाली सिमेन्स निर्मित सीटी स्कैन मशीन से अब हृदय से जुड़ी बीमारियों की गैर-सर्जिकल जांच (नॉन-इनवेसिव कार्डियक एंजियोग्राफी) संभव हो सकेगी, जो कर्मचारियों की समय पर और सटीक जांच में मददगार सिद्ध होगी।

—————

Leave a Reply