News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

समस्याओं को लेकर जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों से की वार्ता

समस्याओं को लेकर जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों से की वार्ता

हरिद्वार, 8 मई (हि.स.)। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से जुड़ी समस्याओं को लेकर व्यापारियों की ओर से उठाई गई चिंताओं पर हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जीएसटी (प्रवर्तन) विभाग के अधिकारियों के बीच जीएसटी ऑफिस, रोशनाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जीएसटी अपर आयुक्त (एसआईवी) पीएस डुंगरियाल, जॉइंट कमिश्नर (एसआईवी) आ एल वर्मा, डिप्टी कमिश्नर कार्तिकेय वर्मा से व्यापारियों को आ रही छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर वार्ता की। व्यापारियों को आ रही व्यवहारिक समस्याओं का जीएसटी अधिकारियों ने सरल समाधान बताया एवं उचित निवारण करने काआश्वासन दिया।

बैठक में प्रांतीय प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा, कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा, मंत्री संदीप भाटिया, रुपेश गोयल, सुरेश साहनी, अतुल गोयल, मनीष बत्रा, अभिषेक बाटला, दीपक कंसल, ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पार्षद हरविंदर सिंह विकी आदि मौजूद रहे तथा हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजन के लिए जीएसटी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

—————

Leave a Reply