News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, आठ काे किया सील

अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, आठ काे किया सील

हरिद्वार, 7 मई (हि.स.)। जनपद हरिद्वार में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर अवैध मदरसों के खिलाफ करवाई आज भी जारी रही। प्रशासन की टीम ने आज हरिद्वार तहसील के अंतर्गत चल रहे आठ अवैध मदरसों को सील कर दिया।

बुधवार को उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने तहसील हरिद्वार के अन्तर्गत चल रहे अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान तहसील हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत सील किए गए अवैध मदरसों में मदरसा ईसा अतुल कुरान ग्राम अम्बुवाला पथरी, मदरसा जामिया फरुकिया ग्राम बादशापुर, मदरसा इस्लामिया अरबिया इसातुल पुरान पदार्था धनपुरा, मदरसा इस्लामिया तामिल कुरान ग्राम इब्राहिमपुर, मदरसा सकलानिया ग्राम गुर्जर बस्ती पथरी, मदरसा फैज़ ए आम गुर्जर बस्ती पथरी, मदरसा गोसिया रहमानिया तालीमुल कुरान धनपुरा तथा मदरसा दारुल उलूम महमूदिया ग्राम इब्राहिमपुर शामिल हैं।

Leave a Reply