News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

विधायक ने जाना सदर अस्पताल के मरीजों का हाल-चाल

विधायक ने जाना सदर अस्पताल के मरीजों का हाल-चाल

खूंटी, 7 मई (हि.स.)। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने सदर में इलाजरत झामुमो मुरहू प्रखंड उपाध्यक्ष अब्राहम मूडु से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उन्होंने डॉक्टर को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया। साथ खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी विधायक मिले और उनका हाल-चाल लिया।

विधायक ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों को निर्देश दिया कि किन्हीं के इलाज और सुविधा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद, झामुमो जिला सचिव शुशील पाहन, उपाध्यक्ष सानिका बोदरा, विधायक प्रतिनिधि डिक्शन पूर्ति, राहुल केशरी, संदीप तिड़ू, बिमल पाहन, कमलेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

Leave a Reply