News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने दिया जवाब

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने दिया जवाब

लखनऊ, 05 मई(हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के वाराणसी में पत्रकार वार्ता के दौरान राफेल खिलौना दिखाने के मामले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को एक्स पर ट्वीट किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने अजय राय का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस अब देश विरोधी, पाकिस्तानपरस्त और आतंकवाद की हमदर्द पार्टी बनकर रह गई है।

उपमुख्यमंत्री केशव ने आगे कहा कि देश की सेना, सुरक्षा और सम्मान पर हो रहे हमलों पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी खतरनाक है। जनता सब देख रही है, इन्हें जवाब भी देगी और इलाज भी करेगी। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बचाव में अपनी टिप्पणियां करनी आरम्भ कर दी है।

—————

Leave a Reply