News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

जब तक इंद्रावती नदी में जलप्रवाह शुरू नहीं होता, तब तक जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्ष : कांग्रेस

जब तक इंद्रावती नदी में जलप्रवाह शुरू नहीं होता, तब तक जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्ष : कांग्रेस

जगदलपुर, 1 मई (हि.स.)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी को बचाने बस्तर से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजन, आमजन व किसानों ने 40 किलोमीटर की पदयात्रा कर तपती धूप में कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया ।

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इंद्रावती बचाने को लेकर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की और न ही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सरकार पर कोई दबाव बनाया गया। जिससे अब आमजन को यह स्पष्ट हो चुका है कि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ही बस्तर हित में लड़ने वाले नेता हैं, किंतु दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिर्फ विघ्न डालने का कार्य करते रहे हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर में जल समस्या इंद्रावती नदी में जलधारा जलप्रवाह से निदान करने का सार्थक प्रयास किया, कांग्रेस की सरकार में देउरगांव की डीपीआर तैयार करवाने का कार्य किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बस्तर के कोटे से, जल संसाधन व वनमंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप सिर्फ और सिर्फ कागजों में धारा दिखाने का झूठा सब्ज-बाग दिखाने का कार्य कर रहे हैं । उड़ीसा से पानी छोड़ने का झूठा और मानगढ़त व कागजी कार्यवाही का इवेंट करते नजर आते हैं।

उन्होंने कहा कि, अगर इंद्रावती नदी सुखी तो बस्तरवासी पलायन को मजबूर हाेगे, जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी,जब तक इंद्रावती नदी में जलप्रवाह शुरू नहीं होती तब तक कांग्रेस की ये संघर्ष भी जारी रहेगा ।

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, जल संसाधन वनमंत्री केदार कश्यप, व सांसद महेश कश्यप से सवाल पूछती है कि डेढ़ साल की सरकार में आपने इंद्रावती नदी के लिए क्या किया? सिर्फ और सिर्फ इंद्रावती विकास प्राधिकरण को ठंडे बस्ते में डालने का कार्य किया है। इंद्रावती विकास प्राधिकरण में अभी तक ताला क्यों लगा हुआ है, सरकारी नियुक्तियां क्यों सरकार करवा नहीं पा रही है।

इस दौरान निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री जाहिद हुसैन, सुषमा सूता, विक्रम सिंह डांगी, ललिता राव, शुभम् यदु,एस नीला,मौजूद रहे ।

—————

Leave a Reply