राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 28 से
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 28 से
खूंटी, 24 अप्रैल (हि.स.)। खूंटी जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष गुलाब महतो के नेतृत्व में खूंटी के पर्यटन, कला संस्कृति और खेलकूद विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की और खूंटी जिला कबड्डी संघ द्वारा 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित होनेवाली जूनियर राज्य स्तर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
संघ के सचिव शिवकुमार महतो ने बताया कि दिवंगत टी मुचीराय मुंडा मेमोरियल 10 वी झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर बालक और बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक बिरसा कॉलेज खूंटी के प्रांगण में आयोजित होगी।
इसकी तैयारी जोरों पर है। मंत्री से मुलाकात के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय महतो, कमलेश महतो, बसंत महतो, गौतम प्रधान आदि उपस्थित थे।
—————