News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

यमुनानगर: अधिकारी जनता की समस्याओं का शीघ्र करें समाधान: घनश्याम दास अरोड़ा

यमुनानगर: अधिकारी जनता की समस्याओं का शीघ्र करें समाधान: घनश्याम दास अरोड़ा

यमुनानगर, 16 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अपने यमुनानगर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शादीपुर इलाके में गली में खड़े हुए पानी, जोहड़ की सफाई और जोहड़ पर हुए स्थायी और अस्थायी कब्जों को हटवाने के लिए निगम अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सख्त निर्देश दिए।

यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बुधवार को बताया कि वह यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह से विकसित बनाने में लगे हुए हैं। जोहड़ों से पानी का स्तर ऊपर आता है व पशु, पंछी पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। इन जोहड़ों को पूरे तरीके से अवैध कब्जों से जल्द से जल्द मुक्त करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज चलता है जो कानून का उल्लंघन करेगा उसके लिए कानून में सजा देने का प्रावधान भी है।

विधायक ने कहा कि जनता द्वारा बताई गई समस्याओं को उन्होंने मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर बता दिया था कि जनता द्वारा बताई गई समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए और कार्य में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

Leave a Reply