News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

आग से झुलसकर महिला की माैत, ग्रामीणाें ने थाने का घेराव कर पति पर हत्या का लगाया आराेप

आग से झुलसकर महिला की माैत, ग्रामीणाें ने थाने का घेराव कर पति पर हत्या का लगाया आराेप

बालोद, 16 अप्रैल (हि.स.)। जिले के डाैंडी थानांतर्गत लिम्हाटाेला गांव में दाे दिन पहले आग से गंभीर रूप से झूलसी महिला की मंगलवार देर रात मौत हाे गई है। इस मामले को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने आज बुधवार काे थाने का घेराव कर पति पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि लिम्हाटाेला गांव में दो दिन पहले महिला मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली थी, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई थी। उसे रायपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि यह सुरेश की तीसरी पत्नी थी। दो पत्निया मारपीट से तंग आकर भाग चुकी हैं।

ग्रामीणों ने पति पर प्रताड़ित कर बार-बार मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही मिट्टी तेल डालकर पत्नी को जलाने का भी आरोप लगाया है। पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण आज सुबह डौन्डी थाना पहुंचे हैं। पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश की मारपीट के चलते दो पत्नियां पहले ही भागकर अपने मायके चली गई। इसके बाद पवन बाई को पत्नी बनाकर लाया और अपनी हरकत से बाज नहीं आया। लगातार इस पत्नी को भी वह प्रताड़ित करता रहा। इससे तंग आकर पत्नी पवन बाई मौत के गाल में समा गई। मृतिका के दाे छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक बेटी है, जिसकी उम्र 6 वर्ष है और एक बेटा है, जिसकी उम्र 3 वर्ष है।

—————

Leave a Reply