News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

फतेहाबाद मंडी वयापारियाें की चेतावनी,जब तक डीएफएससी नहीं खरीदेगा गेहूं, नहीं होने देेंगे खरीद

फतेहाबाद मंडी वयापारियाें की चेतावनी,जब तक डीएफएससी नहीं खरीदेगा गेहूं, नहीं होने देेंगे खरीद

फतेहाबाद, 9 अप्रैल (हि.स.)। फतेहाबाद अनाज मण्डी में डीएफएससी द्वारा गेहूं की खरीद न करने से व्यापारियों में काफी रोष है। इस मामले को लेकर बुधवार को अनाजमंडी मंडी स्थित श्रीहनुमान मंदिर में व्यापार मंडल अनाजमंडी के प्रधान जगदीश भादू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में मंडी के व्यापारियों व मुनीमों ने भाग लिया। बैठक में व्यापारियों की ओर से स्पष्ट ऐलान किया गया कि जब तक फतेहाबाद की अनाजमंडी में डीएफएससी की खरीद नहीं आती, तब तक मंडी में खरीद से जुड़ा काम काज ठप्प रखा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि इस बार फतेहाबाद की अनाजमंडी में खरीद का कार्य हैफेड और हरियाणा वेयर हाऊस दो एजेंसियों को सौंपा गया जबकि अनाजमंडी के व्यापारी चाहते हैं कि फतेहाबाद की मंडी में डीएफएससी गेहूं की खरीद करे। उन्होंने कहा कि डीएफएससी की खरीद आने से मंडी में अतिरिक्त संसाधन मुहैया होंगे जिससे गेहूं उठान में तेजी आएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो हड़ताल की जाएगी। प्रधान जगदीश भादू ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं व मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। बैठक में सभी व्यापारियों ने प्रधान जगदीश भादू को आश्वासन दिया कि व्यापारियों के हित में जो भी फैसले लिये जाएंगे, उसमें सभी व्यापारियों का पूरा समर्थन रहेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपप्रधान राम निवास शर्मा, उपप्रधान राजेन्द्र प्रसाद, रमेश नागपाल सचिव व राजेन्द्र मक्खन सहसचिव, रामकुमार मंगला, विजय कक्कड़, हजारी लाल नरूला, वेद कुलडिय़ा, रामा रसेवट, अनिल चौधरी, पवन मुंजाल, सहित मंडी के सैंकड़ों व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply