News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

आश्रम भवन के लिए एरेंडा में भूमि पूजन

आश्रम भवन के लिए एरेंडा में भूमि पूजन

खूंटी, 18 मार्च (हि.स.)। महर्षि मेंही आश्रम भागलपुर के संत स्वामी डॉ निर्मलानंदजी महाराज और स्वामी लक्ष्मणजी महाराज की उपस्थिति में महर्षि मेंही सेवा संस्थान के आश्रम भवन निर्माण के लिए मंगलार को खूंटी के एरेंडा में भूमि पूजन किया गया।

भूमि अधिवक्ता अरुण भगत ने दान स्वरूप दी है। कार्यक्रम में स्वामी डॉ निर्मलानंदजी महाराज ने कहा कि जीवन में तनाव भगाने, सुख-खुशी की भक्ति भजन सत्संग ध्यान से ही मिल सकती है। इसी उद्देश्य से सत्संग आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। सत्संग में हम अपने जीवन की सभी समस्याओं का हल पाते हैं। आपसी प्रेम भाईचारा बढ़ता है, संस्कार जागृत होता है। यह लोक और परलोक दोनों संवारता है। कार्यक्रम में अरुण भगत, आशुतोष भगत, डॉ डीएन तिवारी, राजकुमार गुप्ता, प्रियांक भगत, संजय कुमार, अखिलेश बाबा, सोमनाथ ब्रह्मचारी, राम हरि साव, सूरज लाल, सुबोध कुमार, सूरजमल प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

Leave a Reply